ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के सामने 148 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 147 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से सलमान बट ने 34, उमर अकमल ने 30, मोहम्मद हफीज ने 18, कामरान अकमल ने 15, मिस्बाह-उल-हक ने 13, सईद अजमल ने 13, और अब्दुल रज्जाक ने 10 रन बनाए। वहीं, कप्तान शाहिद अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए।
दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-डी में थी जबकि पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में थी। ग्रुप-डी से वेस्टइंडीज और ग्रुप-ए से आस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया है।
इंग्लैंड ने ग्रुप मैच में आयरलैंड को पराजित किया था जबकि उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने ग्रुप मैच में बांग्लादेश को हराया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली थी।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंची हैं। इन्हें ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया गया है। इन्हीं टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications