ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
श्रीलंकाई महिला टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। श्रीलंका की पूरी टीम 19.3 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई।
श्रीलंका की तरफ से इनोका गालागेदारा ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। उनके अलावा सुविनी डि अलविस ने 22 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास करिश्मा नहीं दिखा पाया।
109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहला झटका 17 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मैच की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान का आखिरी विकेट 107 रन के स्कोर पर गिरा। प्
पाकिस्तान की तरफ से बिस्माह मारूफ ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाया। उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए। उनके अलावा जाविरा खान ने 14 और सज्जिदा शाह ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications