ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे (लीड-1)
एबी डिविलियर्स 22 और मोर्कल एक रन बनाकर मैदान पर जमे हुए हैं। इससे पहले जैक्स कैलिस 31, ग्रीम स्मिथ 14 और हर्शल गिब्स 30 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड की टीम ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही है। न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-बी में थी जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-सी में थी। ग्रुप-सी से भारत ने पहला स्थान हासिल किया है।
न्यूजीलैंड ने ग्रुप मैच में श्रीलंका और जिंबाब्वे को पराजित किया था जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ हार मिली थी। उसने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-8 में खेलने का हक हासिल किया है।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंची हैं। इन्हें ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया गया है। इन्हीं टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications