For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : बांग्लादेश के सामने 142 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 141 रन बनाए। माइकल हसी ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया और अंत तक आउट नहीं हुए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 16 रन के स्कोर पर शेन वाटसन चार रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 21 रन के स्कोर पर लगा जब डेविड वार्नर 16 रन बनाकर आउट हुए। तीसरा विकेट 37 रन के स्कोर पर गिरा जब ब्रेड हैडिन छह रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

इसके बाद 52 रन के कुल स्कोर पर माइकल क्लार्क 16 रन बनाकर आउट हुए। यह टीम के लिए चौथा झटका था। स्कोर में केवल पांच रन ही जुड़े थे कि डेविड हसी नौ रन बनाकर पेवेलियन चलते बने। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका 65 रन के स्कोर पर लगा जब कैमरून आठ रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद माइकल हसी और स्टीवन स्मिथ ने पारी को संभाला। मैच के आखिरी ओवर में स्मिथ 27 रन बनाकर रन आउट हुए। स्मिथ ने 18 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए।

बांग्लादेश की तरफ से मशरफेमोतर्जा और शाकिब अल हसन ने दो-दो व अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद अशरफुल ने एक-एक विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+