लीग स्तर के दौरान तीन दिन आराम के लिए निर्धारित किए गए हैं। फाइनल से पहले और बाद में भी एक-एक दिन आरक्षित किए गए हैं। किसी तरह की बाधा की स्थिति में फाइनल 24 जून की बजाय 25 जून को खेला जाएगा।
एशिया कप में मेजबान श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। कराची में आयोजित एशिया कप के पिछले संस्करण में श्रीलंका ने भारत को 100 रनों से पराजित किया था।
प्रतियोगिता का कार्यक्रम :
15 जून : श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
16 जून : भारत बनाम बांग्लादेश
17 जून : आरक्षित दिन
18 जून : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
19 जून : पाकिस्तान बनाम भारत
20 जून : आरक्षित दिन
21 जून : पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
22 जून : भारत बनाम श्रीलंका
23 जून : आरक्षित दिन
24 जून : फाइनल
25 जून : आरक्षित दिन
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।