ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। पीयूष चावला के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि दिनेश कार्तिक की जगह गौतम गंभीर लेंगे। चोटिल प्रवीण कुमार के स्थान पर जहीर खान को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम ने रेयान हैरिस की जगह मिशेल जानसन को टीम में जगह दी है।
वर्ष 2008 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम और एकदिवसीय विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के अच्छे फार्म को देखते हुए इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों ने ग्रुप स्तर पर अजेय स्थिति बना रखी है। आस्ट्रेलिया ने जहां ग्रुप-ए में अपने दोनों मैच जीते हैं वहीं भारत को ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल है।
आस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को 34 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उसने ग्रुप की तीसरी टीम बांग्लादेश को पराजित किया था।
भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार शतक की बदौलत शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को भी पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications