इन खिलाड़ियों में एथलेटिक्स, बिलियर्डस एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, घुड़सवारी, फुटबाल, हकी, कबड्डी, निशानेबाजी, टेनिस, वलीवाल, भारोत्तोलन और कुश्ती से संबंधित खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दी जाने वाली पेंशन योजना के तहत इस राशि की मंजूरी दी गई है। इन 51 खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ियों को 8,000 रुपये प्रति माह, 10 खिलाड़ियों को 7,000 रुपये प्रति माह और 37 को 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इन खिलाड़ियों को यह पेंशन आजीवन मिलेगी।
यह योजना जुलाई 1994 में शुरू की गई थी ताकि असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मासिक सहायता के रूप कुछ राशि उपलब्ध कराई जा सके। फिलहाल 540 खिलाड़ी इस योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं जो भारतीय जीवन बीमा निगम के जरिए दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।