ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड के सामने 171 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

By Staff

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 6 मई (आईएएनएस)। किंग्सटन ओवल स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजलैंड के सामने जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए और अंत तक आउट नहीं हुए। वहीं मोर्कल ने 18 गेंद पर धुआंधार 40 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल थे।

इससे पहले जैक्स कैलिस 31, ग्रीम स्मिथ 14 और हर्शल गिब्स 30 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन मैक्युलम, टिम साउदी और जैकब ओरम ने एक-एक विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही है। न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-बी में थी जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-सी में थी। ग्रुप-सी से भारत ने पहला स्थान हासिल किया है।

न्यूजीलैंड ने ग्रुप मैच में श्रीलंका और जिंबाब्वे को पराजित किया था जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ हार मिली थी। उसने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-8 में खेलने का हक हासिल किया है।

विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंची हैं। इन्हें ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया गया है। इन्हीं टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, May 7, 2010, 12:19 [IST]
Other articles published on May 7, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+