वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 122 रन बनाए थे। इसके जवाब में मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवरों की गेंदबाजी में महज नौ रन देकर दो विकेट लिए। अनीसा को वूमन ऑफ द मैच चुना गया।
उधर, आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 24 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में 155 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
आस्ट्रेलिया की ओर से शेली नित्सके सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 44 रन बनाए और इसके अलावा चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। उन्हें वूमन ऑफ द मैच चुने गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।