ब्रिजटाउन, 8 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में शनिवार को खेले जा रहे सुपर-आठ के एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 15 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। कप्तान डेनियल विटोरी 19 और गेरेथ होपकिंस एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रेडन मैक्कुलम ने 29 गेंद पर 33 रनों की पारी खेलकर आउट हुए जिसमें पांच चौके शामिल थे। मैक्कुलम के अलावा स्कॉट स्टैरिस 17 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
वहीं जेसी राइडर सात रन, मार्टिन गुपटिल दो रन और रास टेलर तीन रन बनाकर आउट हो गए।
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद सामी और अब्दुर रहमान ने दो-दो और शाहिद अफरीदी ने एक खिलाड़ी को आउट किया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।