स्थानीय किंग्स्टन ओवल मैदान पर जयवर्धने के नाबाद 98 रनों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम की ओर से रामनरेश सरवन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से अजंथा मेंडिस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा लसिथ मलिंगा ने भी चार ओवर में 28 रन खर्च करके तीन विकेट लिए।
इससे पहले जयवर्धने ने अपना शानदार फार्म जारी रखते हुए 56 गेंदों पर 98 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और चार छक्के शामिल थे। जयर्वधने की इसी पारी की बदौलत श्रीलंका ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 195 रन बनाए। कप्तान कुमार संगकारा ने भी 49 गेंदों पर 68 रनों का अहम योगदान दिया। जयवर्धने मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।