पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे पीटरसन
दक्षिण अफ्रीका के साथ शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की 39 रनों की जीत के बाद पीटरसन ने समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा कि वह और इंतजार नहीं कर सकते क्योंकि इस महत्वपूर्ण क्षण में उन्हें अपनी गर्भवती पत्नी के पास रहना है।
पीटरसन ने कहा, "मेरे पहले बच्चे का जन्म होने वाला है और मैं अपने रोमांच को रोक नहीं पा रहा हूं। मैं अपनी पत्नी के पास रहना चाहता हूं। अगले 24 घंटों में मैं किसी भी हाल में अपनी पत्नी के पास पहुंचना चाहता हूं।"
पीटरसन ने कहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही तो वह एक बार फिर वेस्टइंडीज लौटेंगे। बकौल पीटरसन, "मेरे लिए परिवार और टीम दोनों महत्वपूर्ण है। बेटे के जन्म के बाद अगर सबकुछ ठीक रहा तो मैं अपनी टीम को सेमीफाइनल में जीत दिलाने के लिए जरूर लौटूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications