अजलान शाह हॉकी : आस्ट्रेलिया पस्त, भारत 4-3 से जीता (लीड-1)
भारत के लिए तुषार ने 19वें और 33वें मिनट में दो गोल किए जबकि कप्तान राजपाल ने 22वें और तेजतर्रार स्ट्राइकर शिवेंद्र ने 61वें मिनट में गोल ठोका। आस्ट्रेलिया के लिए ट्रेंट मिल्टन ने 38वें, क्रिस्टोफर सिरिलो ने 40वें और मार्क पीटरसन ने 67वें मिनट में गोल दागा।
मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-0 से आगे चल रही थी लेकिन मध्यांतर के बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10 मिनट के भीतर दो गोल दाग दिए। इसके बाद दोनों टीमों के बीच आगे निकलने के लिए जबरदस्त होड़ चली, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक गोल करने में सफलता हासिल की।
आस्ट्रेलिया ने अंतिम समय में किए गए प्रयासों की बदौलत स्कोर बराबर करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन 61वें मिनट में शिवेंद्र द्वारा किया गया गोल भारत के लिए अहम साबित हुआ। तुषार को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इस जीत ने भारत को सात टीमों की तालिका में पहले स्थान पर ला दिया है। भारतीय टीम ने चार मैचों से 10 अंक जुटाए हैं। उसने इससे पहले दक्षिण कोरिया को 3-2 और पाकिस्तान को 4-2 से हराया था जबकि चीन के साथ उसका मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था।
चार बार चैम्पियन रहे भारत को लीग स्तर में अभी दो और मुकाबले खेलने हैं और फाइनल में स्थान बनाने के लिए उसे तीन अंक और जुटाने होंगे। उसका मुकाबला मलेशिया और मिस्र के साथ होना है।
इसके साथ भारत ने आस्ट्रेलिया से इस वर्ष मार्च में हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के ग्रुप स्तर में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। भारत को हराकर आस्ट्रेलियाई टीम अंतिम चार में पहुंची थी। बाद में उसने जर्मनी को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
इससे पहले, एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने चीन को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ कोरियाई टीम ने चार मैचों से सात अंक जुटा लिए हैं। उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। चीन के लिए सुंग लांग (तीसरे), यू यांग (37वें) और मेंग जुन (58वें) मिनट में गोल किए जबकि कोरिया के लिए चुन सुक हूंग (25वें), ह्यून वू (29वें), यू ह्यो सिक (32वें), यूंग सुंग हूंग (39वें) तथा ली सियूंग द्वितीय ने (46वें) मिनट में गोल दागा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications