ट्वेंटी-20 विश्व कप: आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया
स्थानीय किंगस्टन ओवल मैदान पर श्रीलंका को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। परंतु श्रीलंका की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 87 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने तीन विकेट झटके।
श्रीलंकाई बल्लेबाजी की लाचर हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस एशियाई टीम की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 20 रन रहा। तिलकरत्ने के इस 20 रनों के स्कोर को छोड़ श्रीलंका के शेष बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम साबित हुए।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने कैमरून व्हाइट के 85 रनों की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। व्हाइट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications