Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका को मिला 149 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल ने 37, उमर अकमल ने 51 और शाहिद अफरीदी ने 30 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 18 रन के कुल योग पर उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (2), खालिद लतीफ (7) और मोहम्मद हफीज (1) एक के बाद एक पेवेलियन लौटे। बट्ट का विकेट छह रन के कुल योग पर गिरा जबकि लतीफ 14 तथा हफीज 18 रन के कुल योग पर आउट हुए।

कामरान अकमल ने 33 गेंदों में तीन चौके और छक्के की मदद से 37 रन बनाए जबकि उनके छोटे भाई उमर अकमल ने 33 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। शाहिद अफरीदी ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों के लिए यह निर्णायक मुकाबला है। पाकिस्तान की टीम सुपर-8 दौर में अपने दोनों मैच हार चुकी है। छह मई को अपना पहला मैच इग्लैंड के हाथों गंवाने के बाद मौजूदा चैम्पियन टीम को शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों एक रन के अंतर से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान के खिताब बचाने के सफर का लगभग अंत हो गया है लेकिन दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर उसकी उम्मीद अब भी सांस ले रही है। दक्षिण अफ्रीका के लिए सुपर-8 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ठीक वैसे ही जैसा कि ग्रुप स्तर में रहा था।

उसे भारत के हाथों हार मिली थी जबकि वह अफगानिस्तान को हराकर सुपर-8 में पहुंचा था। सुपर-8 में उसने अपने पहले मुकाबबले में न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया लेकिन इंग्लैंड के हाथों वह 39 रनों से हार गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+