ट्वेंटी-20 विश्व कप : सेमीफाइनल में पहुंचा आस्ट्रेलिया (लीड-1)
स्थानीय किंगस्टन ओवल मैदान पर श्रीलंका को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। परंतु श्रीलंका की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 87 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने तीन विकेट झटके। उनके अलावा डिर्क नैन्स और स्टीवन स्मिथ ने दो-दो विकेट चटकाए।
श्रीलंकाई बल्लेबाजी की लाचर हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस एशियाई टीम की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 20 रन रहा। तिलकरत्ने के इस 20 रनों के स्कोर को छोड़ श्रीलंका के शेष बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम साबित हुए। शानदार फार्म में चल रहे माहेला जयवर्धने यहां बड़ा स्कोर करने में अससफल रहे। यहां कप्तान कुमार संगकारा का भी बल्ला नहीं चला।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने कैमरून व्हाइट के नाबाद 85 रनों की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। एक समय आस्ट्रेलिया के 67 रनों के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे लेकिन व्हाइट अपनी टीम के संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 49 गेंदो पर खेली अपनी 85 रनों की पारी में छह छक्के और छह चौके भी जड़े। उनके अलावा माइक हसी ने भी 26 गेंदों पर 39 रन बनाए। व्हाइट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications