Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इसी घड़ी में टीम इंडिया का साथ दें : सानिया

बारबाडोस में रविवार को वेस्टइंडीज के हाथों पराजित होकर महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी है। सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जीत के लिए भारतीय टीम को 20 ओवरों में 170 रन बनाने थे लेकिन वह 155 रन ही बना सकी और उसे 14 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार की वजह से भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं।

टीम की हार पर सानिया ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए लोगों को भारतीय टीम का साथ देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इसके बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। यही किसी भी खेल की सुंदरता होती है।"

सानिया ने कहा, "हारने पर सभी को दुख होता है लेकिन सबको यह समझना चाहिए कि टीम के अच्छे दिनों में उसका साथ देना आसान है। परंतु जब हमारे खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करते हैं तो उस समय हमें उनका और भी ज्यादा साथ देना चाहिए। यह मेरी राय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+