Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया (लीड-4)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से

एबी डिविलियर्स 53, जैक्स कैलिस ने 22 और जोहान बोथा ने 19 रनों का योगदान दिया। डिविलियर्स ने 41 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट हर्शल गिब्स के रूप में गिरा। वह तीन रन के निजी योग पर तीसरे ओवर में आउट हुए। इसके बाद ग्रीम स्मिथ पांचवे ओवर में 13 रन बनाकर आउट हो गए। जैक्स कैलिस 11वें ओवर में 22 रन बनाकर और डुमिनी 13वें ओवर में तीन रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मार्क बाउचर ने 12 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल ने 37, उमर अकमल ने 51 और शाहिद अफरीदी ने 30 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 18 रन के कुल योग पर उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए थे।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (2), खालिद लतीफ (7) और मोहम्मद हफीज (1) एक के बाद एक पेवेलियन लौटे। बट्ट का विकेट छह रन के कुल योग पर गिरा जबकि लतीफ 14 तथा हफीज 18 रन के कुल योग पर आउट हुए।

कामरान अकमल ने 33 गेंदों में तीन चौके और छक्के की मदद से 37 रन बनाए जबकि उनके छोटे भाई उमर अकमल ने 33 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। शाहिद अफरीदी ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले पाकिस्तान की टीम सुपर-8 दौर में अपने दोनों मैच हार चुकी थी। छह मई को अपना पहला मैच इग्लैंड के हाथों गंवाने के बाद मौजूदा चैम्पियन टीम को शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों एक रन के अंतर से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+