समाचार पत्र 'न्यूर्याक डेली न्यूज' ने 'रेडियो ऑनलाइन' के माध्यम से खबर दी है कि वुड्स और एलिन ने दो वर्ष की अपनी बेटी सैम और 14 महीने के बेटे चार्ली पर संयुक्त दावेदारी को लेकर करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
पत्र लिखता है कि विवाहेत्तर संबंधों के कारण वुड्स को भले ही एलिन से अलग होना पड़ा है लेकिन वह अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और यही कारण है कि वह उनसे दूर नहीं रहना चाहते।
एक सूत्र ने कहा, "दोनों की शादी का अंत नहीं टल सकता लेकिन दोनों ने बच्चों को लेकर आपसी समझौता करके एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। इससे कम से कम बच्चों की परवरिश में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।