Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड दौरे के लिए विदेशी सलाहकार की खोज में है पीसीबी

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी के हवाले से लिखा है कि विदेशी सलाहकार की खोज चल रही है और इसके लिए कई नामों पर एक साथ विचार चल रहा है।

बारी ने कहा, "हमारा प्रयास जारी है। हम अपनी टीम को इस दौरे के लिए सर्वोत्तम सहयोगी स्टाफ मुहैया कराना चाहते हैं। इस स्तर पर हम किसी प्रकार का खुलासा नहीं कर सकते। समय आने पर मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।"

पाकिस्तानी टीम को इस वर्ष जून में इंग्लैंड पहुंचना है। वहां उसे आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड की टीमों के साथ छह टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैचों की श्रंखला खेलनी है।

आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली श्रृंखला पाकिस्तान में ही खेली जानी थी लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने इसकी मेजबानी स्वीकारी थी।

इस श्रृंखला के लिए पीसीबी विदेश कोच की भी नियुक्ति करना चाहता था। इसके लिए आस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल और इंग्लैंड के जॉन एंबुरी से बातचीत भी चल रही थी लेकिन दोनों अल्पकालिक करार के लिए इच्छुक नहीं थे।

इसे देखते हुए पीसीबी को पूर्व टेस्ट गेंदबाज वकार यूनिस को दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त करना पड़ा। साथ ही साथ पीसीबी ने वकार को विदेशी सलाहकार नियुक्त करने का भी अधिकार सौंपा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+