हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम को सानिया की मुबारकबाद
भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को अजलान शाह प्रतियोगिता के एक महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में आस्ट्रेलिया को तीन के मुकाबले चार गोल से मात दी थी। इस मैच में भारत की ओर से तुषार खांडेकर ने दो गोल दागे थे।
सानिया ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, "भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की ओर से यह शानदार कोशिश रही। मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी। उनसे इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है।"
महिला क्रिकेट टीम को भी सानिया ने ट्विटर के माध्यम से ही बधाई दी। उन्होंने कहा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी शानदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मैं टीम को मुबारकबाद देना चाहूंगी।"
महिलाओं के ट्वेंटी-20 विश्व कप में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 71 रनों के भारी अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेंट कीट्स के वार्नर पार्क क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 73 रन ही बना सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications