Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 लीग में लंकाशायर के लिए खेलेंगे शोएब मलिक

शोएब जून के पहले सप्ताह में शुरू हो रही फ्रेंड्स प्रोविडेंट ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप के लिए इंग्लैंड पहुंचेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। साथ ही साथ उन्हें वीजा संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

शोएब उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर आस्ट्रेलिया दौरे के बाद प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया था। प्रतिबंध के बाद क्रिकेट से दूर रहने वाले शोएब ने इस बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ विवाह किया। सानिया और शोएब इन दिनों लाहौर में साथ-साथ रह रहे हैं।

शोएब ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध और 20 लाख रुपये के जुर्माने को लेकर पीसीबी द्वारा नियुक्त एक विशेष सुनवाई समिति के सामने अपील की है। इस समिति ने अभी तक अपना फैसला नहीं सुनाया है।

लंकाशायर ने शोएब के साथ करार की पुष्टि कर दी है। क्लब के अध्यक्ष माइक वॉटकिंसन ने कहा, " शोएब एक बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी हैं। वह हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। हम उनके इंग्लैंड पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+