Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

70 वर्षीय महिला का एवरेस्ट फतह करने का सपना टूटा

काठमांडू, 11 मई (आईएएनएस)। जापानी महिला इको फुनाहासी (70) की दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर फतह करने का सपना इस बार भी अधूरा ही गया। अगर फुनाहासी एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हो जाती तो वह सबसे बुर्जुग महिला पर्वतारोही होने का रिकार्ड कायम कर लेती। खराब मौसम और स्वास्थ्य की समस्या के कारण उसे अपने अभियान को बीच में ही रोक देना पड़ा।

जापान की राजधानी टोक्यो की रहने वाली और पेशे से वकील इको फुनाहासी माउंट एवरेस्ट पर फतह करके एक नया रिकार्ड कायम करना चाहती थी। वह सबसे पहले वर्ष 2002 में फतह पाने वाले थी, तब उनकी उम्र 63 वर्ष थी।

इस अभियान में असफल होने के बाद काठमांडू लौटी फुनाहासी ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस असफलता से काफी दुखी हूं।"

उन्होंने कहा, "अभियान के लिए मुझे जो चाहिए थी उसके मुताबिक अनुकूलन नहीं मिल पाया। इस अभियान में हमने 6000 मीटर ऊपर चढ़ने के बाद वापस लौटने के बारे में निर्णय लिया। पेट में कुछ गड़बड़ी आ गई थी।"

फुनाहासी नौ सदस्यीय दल के साथ एवरेस्ट फतह करने के लिए निकली थी। अभियान दल में एवरेस्ट पर फतह कर चुके न्यूजीलैण्ड के मार्क विंटन वुडवर्ड भी थे।

यह पांचवी मर्तबा है जब फुनाहासी एवरेस्ट फतह करने में विफल रही हैं। फुनाहासी ने वर्ष 2006 में भी एवरेस्ट फतह करने के लिए प्रयास किया था।

वर्ष 2007 के दौरान फुनाहासी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने के बहुत करीब पहुंच गई थी। उस समय वह जब सर्वोच्च शिखर से मात्र 40 मीटर दूर थीं तभी प्रतिकूल मौसम के कारण उन्हें अभियान को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा था।

फुनाहासी ने अपने साथी अटर्नी कजुतोशी से शादी की है। वह भी पेशे से वकील हैं और तीन बच्चे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+