भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्थानीय केंद्र में 15 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित अभ्यास शिविर में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी शिविर के दौरान भारतीय टीम की 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
साई से मिली जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड जाने वाली टीम इस प्रकार है : सुरिंदर कौर (कप्तान),दीपिका मूर्ति, विनीता टोपे,जयदीप कौर, मुक्ता बार्ला, किरणदीप, दीपिका ठाकुर, रोजलिन राल्टे, शबा अंजुम, पूनम रानी, रानी, जसजीत कौर, ई़ रजनी, आऱ. डुंग डुंग, सुभद्रा प्रधान, रितु रानी, चान चान देवी और मोनिका बदरन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।