महिला विश्व कप: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
स्थानीय वार्नर पार्क मैदान पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने घुटने टेक दिए। श्रीलंका की लचर बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि उसकी सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकडा पार कर सकीं। दीपिका रसनगिका ने सर्वाधिक 31 रन बनाए लेकिन यह उनकी टीम की हार टालने के लिए काफी नहीं था। श्रीलंका निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 73 रन ही बना सका।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनर डायना डेविड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत की जीत की सूत्रधार बनी। उन्होंने चार ओवरों में महज 12 रन खर्च करके चार विकेट झटके। उनके अलावा गौहर सुल्ताना, अमिता शर्मा और रीमा मल्होत्रा ने भी एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 144 रन बनाए। भारत की ओर से सुलक्ष्ना नाइक ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी में पांच चौके शामिल थे। उनके अलावा मिताली राज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। कप्तान झूलन गोस्वामी महज 10 रनों का योगदान दे सकीं। सुलक्ष्ना को वुमेन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications