बीसीसीआई को टीम प्रबंधन की रिपोर्ट का इंतजार
बीसीसीआई के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने बुधवार को कहा कि टीम उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रही है। उन्होंने हालांकि इन आरोपों का खंडन कि थकान के कारण खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके।
शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, "भविष्य में टीम के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए हम कुछ सुधारात्मक कदम उठा सकते हैं। इससे पहले बोर्ड टीम प्रबंधन की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "बोर्ड की अपेक्षाओं के अनुरूप टीम प्रदर्शन नहीं कर सकी।"
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और थकान को इस हार का मुख्य कारण मानने से इंकार करते हुए शुक्ला ने कहा, "मैचों का अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर हमेशा बहुत व्यस्त रहता है। एक के बाद एक मैच और एक के बाद एक प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। अब भी लगातार दो-तीन प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि थकान इस खराब प्रदर्शन की मुख्य वजह रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications