Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: टीम इंडिया का सफर खत्म (लीड-1)

भारतीय टीम के पास श्रीलंका को हराने के सिवाय कोई दूजा चारा नहीं था। परंतु ऐसा नहीं हो सका। इसके उलट श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को पूरे पांच विकेट से मात दे दी। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को श्रीलंका टीम ने बेहरीन अदांज में हासिल किया। आखिरी गेंद पर श्रीलंका मैच जीतने के लिए 3 रनों की जरूरत थी और चमाका कापूगेदारा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया। महज चार रन बनाकर माहेला जयवर्धने आउट हुए तो लगा कि भारतीय टीम बदली-बदली है। परंतु कुछ ही देर में यह मिथक साबित हो गया। धौनी न सिर्फ बल्ले से ढीले दिखे बल्कि उन्होंने एक कैच टपकाकर खुद पर बने दबाव को जगजाहिर कर दिया। वैसे श्रीलंका की जीत की इबारत एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 46 रन बनाकर लिख दी। मैथ्यूज को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 163 रन बनाए। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा गौतम गंभीर ने भी 41 रनों का योगदान दिया। कप्तान धौनी ने बल्लेबाजी में उस लय को नहीं दिखाया जिसकी जरूरत थी। उनकी बल्लेबाजी से ऐसा नहीं लगा कि वह श्रीलंका के सामने बड़े से बड़ा लक्ष्य रखना चाहते हों। उनके बल्ले से 19 गेंदो में सिर्फ 23 रन निकले। इस पारी उन्होंने एक चौका भी नहीं जड़ा हालांकि एक छक्का उन्होंने जरूर लगाया।

कप्तान ही नहीं टीम के कई धुरंधर श्रीलंकाई गेंदबाजी के सामने लाचार नजर आए। दिनेश कार्तिक ने 13 और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्ले से जलवा दिखाने वाले यूसुफ ने भी सिर्फ 13 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+