खराब चयन को लेकर डुंगा पर बरसे मासा
विश्व कप का आयोजन जून-जुलाई में होना है। ब्राजीली टीम छठे खिताब के लिए प्रयास करेगी लेकिन मासा विश्व कप के लिए चयनित टीम को लेकर खुश नहीं हैं।
मासा ने रेडियो नेटवर्क 'डोवेम पान' को बुधवार को दिए गए साक्षात्कार में कहा, "मैं टीम में शामिल खिलाड़ियों से खुश नहीं हूं। मेरे हिसाब से ब्राजील का कोई भी नागरिक इस टीम को पसंद नहीं करेगा। डुंगा ने विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं किया है। वह कई ऐसे खिलाड़ियों को बाहर कर चुके हैं, जो वाकई बहुत प्रतिभाशाली हैं।"
मासा मिलान के स्टार रोनाल्डीनियो और सांतोस के उभरते हुए खिलाड़ी नेमार तथा पाउलो हेनरिक गांसो को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर विशेष तौर पर नाराज हैं।
गांसो और रोनाल्डीनियो को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। इन दो खिलाड़ियों को अंतिम-11 में तभी जगह मिल सकती है, जब कोई नियमित खिलाड़ी चोटिल हो जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications