तीरंदाजी प्रशिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप (लीड-1)
इन तीरंदाजों ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तीरंदाजी प्रशिक्षक गुनिन चांगमाई पर पिछले दो सालों से लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
अखिल असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष जयंत बोरो ने संवाददाताओं से कहा, "महिला तीरंदाजों ने हमें बताया कि उनके प्रशिक्षक किस तरह महिला प्रशिक्षुओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यहां तक कि वह उनमें से कुछ को प्रशिक्षण स्थल के भीतर और बाहर दोनों जगहों पर शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाते हैं।"
संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुछ महिला तीरंदाज भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने साथ हुए घिनौने अनुभवों के बारे में भी बताया।
बारो ने कहा, "प्रशिक्षक कुछ पुरुष प्रशिक्षुओं के साथ भी खराब व्यवहार करते हैं।"
नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक महिला तीरंदाज ने कहा,"नियमों के अनुसार प्रशिक्षक को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए।"
इस तीरंदाज ने आरोप लगाया, "हम लोगों में ज्यादातर तीरंदाज प्रशिक्षक की यौन प्रताड़ना की शिकार हैं। वह न केवल हम पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं बल्कि जब हम अकेले होती हैं तो हमारे शरीर के निजी अंगों को भी छूते हैं।" महिला तीरंदाजों ने प्रशिक्षक के खिलाफ एसआईए को एक औपचारिक शिकायत भेजी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications