ट्वेंटी-20 विश्व कप : '500 क्लब' के दूसरे बल्लेबाज बने पीटरसन
पीटरसन ने विश्व कप में अब तक कुल 14 मैच खेले हैं। उनके नाम चार अर्धशतक हैं जबकि जयवर्धने ने 18 मैचों में 615 रनों का आंकड़ा छुआ है। गुरुवार को 26 गेंदों पर 42 रन बनाने वाले पीटरसन ने अपने कुल रनों की संख्या 533 कर ली है।
वैसे जयवर्धने का नाम एक अन्य कारण से भी रिकार्डबुक में दर्ज है। उन्होंने इस विश्व कप में अपने नाम 302 जोड़ लिए हैं। विश्व कप के किसी एक संस्करण में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं।
जयवर्धने ने छह मैचों में यह कारनामा किया है जबकि उनसे पहले उनकी ही टीम के तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 विश्व कप में 317 रन बनाए थे।
गुरुवार को इंग्लैंड ने ट्वेंटी-20 विश्व कप मैचों में इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2006 में भिड़ंत हुई थी, जिसमें श्रीलंका ने दो रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications