फाइनल में नहीं पहुंचना मेरी व्यक्तिगत नागामी होगी : कापेलो
समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने कापेलो के हवाले से लिखा है कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों को इस तरह से तैयार किया है और वह उनमें इतनी प्रतिभा देखते हैं कि उन्हें इस बात का यकीन हो गया है कि उनकी टीम हर हाल में फाइनल में पहुंचेगी।
कापेलो ने कहा, "इंग्लैंड के कोच के तौर पर ढाई साल के करियर में मैंने ऐसे खिलाड़ियों तराशा है, जो 'बुझे हुए' और 'घबराए हुए' थे। मैंने इन खिलाड़ियों में जीत की अलख जगाई है। खिलाड़ी भी अब मानने लगे हैं कि वे फाइनल में पहुंचेंगे, लेकिन इसके बावजूद अगर टीम को नाकामी मिलती है तो यह मेरी व्यक्तिगत हार होगी।"
कापेलो ने कहा कि पूर्व कप्तान जॉन टेरी, वायने रूनी, रियो फर्दीनांद और स्टीवन गेरहार्ड इंग्लैंड की टीम को फाइनल तक पहुंचा सकते हैं क्योंकि ये खिलाड़ी दूसरी टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग हैं।
बकौल कापेलो, "मैं टेरी से कप्तानी छीने जाने को लेकर निराश हूं। वह एक महान कप्तान हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि वह सारी निराशा भूलकर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और इस काम में रूनी, फर्दीनांद और गेरहार्ड बखूबी उनकी मदद करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications