Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक वेस्टइंडीज में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम की असमय विदाई के बाद स्वदेश लौटे बांड ने कहा कि वह सिर्फ अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लंबा खींचने के लिए अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।

बांड ने नौ वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय करियर में क्रिकेट के सभी स्वरूपों में अपने देश के लिए कुल 259 विकेट बटोरे हैं। बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का प्रतिनिधित्व कर चुके बांड ने यह भी कहा कि उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी खेलने का कोई इरादा नहीं है।

अगले महीने 35 वर्ष के होने जा रहे बांड ने इस वर्ष आईपीएल के तीसरे संस्करण में कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें उसमें आशातीत सफलता नहीं मिली थी। ट्वेंटी-20 विश्व कप में बांड ने 29.00 के औसत से पांच विकेट चटकाए।

बांड ने कहा, "मैं जानता हूं कि मेरे संन्यास लेने का समय आ गया है। मैंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए हमेशा 100 फीसदी प्रदर्शन किया है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है। अपने देश के लिए खेलते वक्त मुझे गर्व महसूस होता था। टीम से बाहर रहकर भी मैं अपने देश और अपनी टीम पर हमेशा गर्व करूंगा।"

लगातार चोटों के कारण बांड अपने देश के लिए ज्यादा समय तक क्रिकेट नहीं खेल सके। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 22.09 के औसत से कुल 87 विकेट बटोरे जबकि 82 एकदिवसीय मैचो में उनके नाम 147 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 ट्वेंटी-20 मैचों में कुल 25 विकेट अपना किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+