Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच में मेक्सिको ने अंगोला को 1-0 से हराया

दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने से खेले जाने वाले फीफा विश्व कप की तैयारियों में जुटी मेक्सिको की टीम के लिए स्टार स्ट्राइकर आंद्रेस गुआडाडो ने 53वें मिनट में गोल किया।

इस मैच के लुत्फ उठाने के लिए रिलाएंट स्टेडियम में 70 हजार से अधिक फुटबाल प्रेमी मौजूद थे। इस स्टेडियम में पहुंचने वाली दर्शकों की यह तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

मेक्सिको को फुटबाल विश्व कप के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और फ्रांस की टीमें भी हैं। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों को आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है।

विश्व कप का पहला मैच 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच खेला जाना है। इसी दिन केपटाउन में उरुग्वे और फ्रांस की टीमें भी आमने-सामने होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+