ट्वेंटी-20 विश्व कप : कोलिंगवुड बोले, हम आस्ट्रेलिया से कम नहीं
ग्रास इस्लेट (सेंट लूसिया),15 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलियाई टीम अब तक अजेय रही हैं लेकिन इंग्लैंड के कप्तान पॉल कोलिंगवुड का कहना है कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया से जरा भी कम नहीं हैं और फाइनल मुकाबले में उसे कड़ी टक्कर देगी।
इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया शुक्रवार को पाकिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचा। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को बारबाडोस में खेला जाएगा। लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड किसी बहुकोणीय टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार कोलिंगवुड ने कहा, "हम आस्ट्रेलिया से कम नहीं है। हम यह जानते हैं कि उनकी टीम बहुत अच्छी है। परंतु रविवार को कांटे की टक्कर देखने मिलेगी।"
उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में अब तक इंग्लैंड का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। टीम में केविन पीटरसन की मौजदूगी भी उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूती देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications