ट्वेंटी-20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया के 15 ओवर में 122 रन (लीड-5)
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मात्र एक रन के स्कोर पर लगा जब डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद 26 रन के कुल स्कोर पर शेन वाटसन 16 रन बनाकर पेवेलियन चलते बने। वाटसन ने नौ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का लगाया।
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 58 रन के स्कोर पर गिरा जब ब्रेड हेडिन 20 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। अब्दुर रहमान की गेंद पर कामरान अकमल ने उनका कैच लपका।
माइकल क्लार्क के रूप में 62 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। क्लार्क ने दो चौकों की मदद से 19 गेंद पर 17 रन बनाए। अफरीदी की गेंद पर कामरान अकमल ने क्लार्क का कैच पकड़ा।
ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट 105 रन पर गिरा जब डेविड हसी 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुर रहमान ने उन्हें अपनी ही गेंद पर आउट किया।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से उमर अकमल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के लगाए। वह अंत तक आउट नहीं हुए।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। 82 रन के कुल स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा जब कामरान अकमल 34 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में अकमल ने छह चौके और दो छक्के लगाए। मिशेल जानसन की गेंद पर डेविड वार्नर ने अकमल का कैच लपका।
पाकिस्तान का दूसरा विकेट 89 रन के स्कोर पर सलमान बट्ट के रूप में गिरा। सलमान ने 30 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली इसमें चार चौके शामिल थे। स्टीवन स्मिथ ने सलमान को डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया।
पाकिस्तान को तीसरा झटका 114 रनों के स्कोर पर लगा जब कप्तान शाहिद अफरीदी आठ रन बनाकर डेविड हसी की गेंद पर ब्रेड हेडिन को कैच थमा बैठे। अफरीदी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे खालिद लतीफ छह गेंद पर 13 रन बनाकर डिर्क नैन्स की गेंद पर आउट हुए। लतीफ का कैच वार्नर ने पकड़ा।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान का पांचवां और छठा विकेट गिरा। 189 रन के स्कोर पर अब्दुल रज्जाक 12 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी गेंद पर जब मिस्बाह-उल-हक बिना खाता खोले रन आउट हुए तब टीम का स्कोर 191 रन था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डिर्क नैन्स, मिशेल जानसन, स्टीवन स्मिथ और डेविड हसी ने एक-एक विकेट हासिल किए जबकि डेविड वार्नर ने तीन कैच लपके।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मैच निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications