ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवरों की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। माइकल क्लॉर्क दो और डेविड हसी एक रन बनाकर खेल रहे हैं। शेन वाटसन दो रन, डेविड वार्नर दो और ब्रैड हेडिन एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने श्रीलंका को और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।