मोदी ने मोनाको से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "मेरा जवाब ललित मोदी को बचाने को लेकर नहीं है, बल्कि यह ब्रांड आईपीएल को बचाने को लेकर है।"
मोदी मोनाको में फार्मूला वन रेस में फोर्स इंडिया की मदद कर रहे हैं।
बीसीसीआई की कारण बताओ नोटिस पर मोदी का जवाब 15,000 पृष्ठों में दर्ज है। माना जा रहा है कि मोदी ने शनिवार को सौंपे जवाब में आईपीएल की पूरी गवर्निंग काउंसिल को कटघरे में खड़ा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।