अजलान शाह हॉकी : भारत फिर बना विजेता

By Staff
इपोह (मलेशिया)। मलेशिया में खेले गए 19वें सुल्तान अजलान शाह हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को भारी बारिश के चलते भारत और दक्षिण कोरिया को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया। इस तरह वर्ष 2009 के विजेता भारत ने यह खिताब अपने पास बरकरार रखा।

अजलान शाह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच केवल छह मिनट 14 सेकेंड का ही खेल हो सका। आयोजकों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "आयोजन समिति के साथ विचार-विमर्श करने के बाद प्रतियोगिता के निदेशक पॉल रिचर्ड्स ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया।"

क्लिक करें - खेल, देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | बॉलीवुड हलचल

भारत ने यह प्रतियोगिता पांच बार जीती है जबकि दक्षिण कोरिया दो बार विजेता बनने में सफल रहा है। भारतीय हॉकी टीम इस प्रतियोगिता में इससे पहले 1985, 1991, 1995 और 2009 में विजेता बन चुकी है।

इस प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। उधर मलेशिया को 5-3 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए अपने लिए कांस्य पदक जीता। पाकिस्तान ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया उसने चीन को 6-5 से हराया।

Story first published: Sunday, May 16, 2010, 11:54 [IST]
Other articles published on May 16, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+