गत चैंपियन भारत ने शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में मिस्र को 7-1 से हराकर लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में भारत छह बार फाइनल में पहुंचा है और चार बार जीत हासिल की है। भारत ने यह प्रतियोगिता 1985, 1991, 1995 और 2009 में जीती है। वर्ष 2008 में उसे अर्जेटीना का हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
दक्षिण कोरिया 1996, 1999, 2000, 2001 और 2005 में इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है जिसमें उसे केवल 1996 में ही जीत हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*