जर्मन फुटबाल महासंघ (डीएफबी) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। चेल्सी के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले बलाक को शनिवार को पोर्टसमाउथ के साथ खेले गए एफए कप फाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
सोमवार को बलाक के पैर की चोट का स्कैन किया गया, जिसे डीएफबी के चिकित्सकों ने देखा। इसके बाद 33 वर्षीय बलाक को विश्व कप से दूर रहने की सलाह दी गई।
डीएफबी के मुताबिक इस चोट से उबरने के लिए बलाक को कम से कम आठ सप्ताह तक आराम करना होगा। विश्व कप का आयोजन 11 जून से होना है, ऐसे में बलाक का उसमें खेल पाना संभव नहीं दिख रहा है।
बलाक ने जर्मनी के लिए 98 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह आखिरी बार विश्व कप में खेलने की तैयारी में थे लेकिन चोट ने उन्हें चौथी मर्तबा विश्व कप में हिस्सा लेकर 100 मैचों का आंकड़ा छूने से महरूम कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।