अफरीदी ने युवाओं को टीम में जगह देने की वकालत की
सेंट लूसिया से लंदन रवाना होने से पहले दिए गए साक्षात्कार में अफरीदी ने कहा कि वह विश्व कप के दौरान कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।
अफरीदी ने कहा, "कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के टीम से बाहर जाने का वक्त आ गया है क्योंकि उन्होंने टीम के लिए अपेक्षित योगदान नहीं दिएा। ऐसे में हम उनसे भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन की आशा नहीं कर सकते।"
अफरीदी मानते हैं कि युवाओं के बूते आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम हासिल किया जा सकता है। बकौल अफरीदी, "पाकिस्तान में युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें ट्वेंटी-20 के लिए एक से बढ़कर एक अच्छे खिलाड़ी मिल जाएंगे। हमें उन्हें तराशना चाहिए, जिससे कि वे टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकें।"
वर्ष 2009 में यूनिस खान की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम इस दफे सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया से हार गई। आगे चलकर आस्ट्रेलियाई टीम भी फाइनल में इंग्लैंड से हार गई। इंग्लैंड ने पहली बार यह खिताब जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications