पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल तक का सफर तय कराने वाले अफरीदी ने 14 मई को ही यह मुकाम हासिल कर लिया था। अफरीदी के कुल 27 विकेट दर्ज हैं जबकि गुल ने 26 विकेट लिए हैं। यह अलग बात है कि अफरीदी ने इतने विकेट 20 मैचों में चटकाए हैं जबकि गुल ने 14 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।
चोटिल होने के कारण गुल विश्व कप के तीसरे संस्करण में नहीं खेल सके थे। इस विश्व कप से पहले अफरीदी के खाते में 23 विकेट दर्ज थे। उन्होंने इस विश्व कप में चार विकेट लेकर गुल को पीछे छोड़ दिया।
सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (25 विकेट, 18 मैच) तीसरे और पाकिस्तान के युवा स्पिनर सईद अजमल (23 विकेट, 13 मैच) चौथे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने अब तक 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।