भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के सचिव पी.एन. मुखर्जी ने सोमवार को टीम की घोषणा की। मुखर्जी ने कहा कि कम्पाउंड वर्ग के लिए किसी खिलाड़ी को तुर्की नहीं भेजा जाएगा।
मुखर्जी ने बताया कि इसकी जगह कम्पाउंड वर्ग के आठ चयनित तीरंदाज चीनी ताइपे में 28 जून से 2 जुलाई के बीच होने वाले एशियाई ग्रां पी के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेंगे।
तुर्की जाने के लिए चयनित टीम :
रिकर्व (पुरुष) : मंगल सिंह चंपिया, जयंत तालुकदार, राहुल बनर्जी और तरुणदीप सिंह।
महिला : लैसराम बौम्बाल्या देवी, डोला बनर्जी, रिमिल बुरुले और दीपिका कुमारी।
कोच : लिंबा राम, लोकेश चंद पाल और वांग वू ली (कोरिया)।
कम्पाउंड (पुरुष) : सी. श्रीथर, रतन सिंह, आई.आर. सनम और राहुल चटर्जी।
महिला : झानो हांसध, सारको बेसरा, व्रुशाली गोर्ले और नमीता यावद।
कोच : आर.बा. तमांग, हरेंद्र सिंह और डी. सैशवारे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।