फ्रेंच ओपन : क्वालीफाईंग से बाहर हुए प्रकाश
प्रकाश को मंगलवार को खेले गए पहले दौर में ब्राजील के खिलाड़ी जाओ साउजा ने कड़े मुकाबले के बाद 4-6, 6-2, 8-6 से पराजित किया। प्रकाश दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेलने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने 2002 में वाइल्डकार्ड के जरिए अमेरिकी ओपन में हिस्सा लिया था।
फ्रेंच ओपन के एकल वर्ग में भारत के प्रतिनिधित्व का दारोमदार अब सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन के हाथों में है। सोमदेव पहले ही क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
सोमदेव ने सोमवार को खेले गए पहले दौर में चेक गणराज्य के जिरी वानेक को 2-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया था। एटीपी रैंकिंग में सोमदेव का वरीयता क्रम 109 है जबकि वानेक 221वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत 248वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनिएल किंग टर्नर के साथ होगी। टर्नर ने आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोन को पहले दौर में 6-3, 6-3 से हराया था।
पिछले वर्ष सोमदेव अंतिम दौर तक पहुंचकर हार गए थे। सोमदेव इस वर्ष जनवरी में खेले गए आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में भी तीसरे दौर में हारे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications