फुटबाल विश्व कप : 'दूसरे दौर में पहुंचेगा अमेरिका'
अमेरिकी टीम को 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे विश्व कप में अपना पहला मैच 12 जून को इंग्लैंड के साथ रस्टेनबर्ग में खेलना है। इंग्लैंड और अमेरिका को ग्रुप-सी में स्लोवानिया और अल्जीरिया के साथ रखा गया है।
फग्र्यूसन ने अमेरिकी टीम को अपना समर्थन देते हुए कहा, "ग्रुप-सी में अमेरिकी टीम अल्जीरिया और इंग्लैंड के साथ है और यही कारण है कि उसके दूसरे दौर में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। अमेरिकी टीम को बस इंग्लैंड को संभालना है, बाकी का काम उसके लिए अपने-आप आसान हो जाएगा। मैं अमेरिका को दूसरे दौर में पहुंचता देख रहा हूं।"
11 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप में चुनिंदा 32 टीमें शिरकत करेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है। विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications