फुटबाल विश्व कप : चैम्पियन बनने के लिए खेलेगी फ्रांसीसी टीम
फ्रांसीसी टीम ने कई मुश्किलों और विवादों से गुजरकर 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहे फीफा विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल की है। चेक गणराज्य के साथ खेला गया उसका क्वालीफाईंग मैच खासा विवादास्पद रहा था, जिसमें कप्तान थिएरी हेनरी ने कथित तौर पर हाथ की मदद से गेंद रोककर गोल मारा था।
इसके बाद फ्रांसीसी टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई थी। सभी का मानना था कि इस बार फ्रांसीसी टीम विश्व कप में अपना असर नहीं छोड़ पाएगी। इस संबंध में देश में कराए गए एक सर्वेक्षण में भी लोगों ने यही राय जाहिर की। सिर्फ तीन प्रतिशत फुटबाल प्रेमी मानते हैं कि फ्रांस इस बार खिताबी जीत हासिल करेगा।
इन तमाम सवालों के जवाब में इवरा ने कहा, "फ्रांस के लोग भले ही हम पर यकीन नहीं करते हों लेकिन हमारे असल प्रशंसकों का भरोसा अब भी कायम है। सभी टीमें हमारा सम्मान करती हैं। मैं यह बताना चाहता हूं कि हम दक्षिण अफ्रीका सफारी में घूमने के लिए नहीं जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य विश्व कप जीतना है और हम उसे लेकर ही लौटेंगे।"
1998 में खिताबी जीत हासिल करने वाली फ्रांसीसी टीम को ग्रुप-ए में मेक्सिको, उरुग्वे और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। इसका पहला मैच उरुग्वे के साथ 11 जून को केपटाउन के ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में होना है। विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications