Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन ओलम्पिक और पैरालम्पिक के शुभंकर का अनावरण (लीड-2)

आयोजनकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि कम्प्यूटर एनिमेशन के जरिए तैयार ये शुभंकर बच्चों के साथ-साथ युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय होंगे। 'वेनलॉक एंड मैंडविल' को बोल्टन की एक फैक्टरी में तैयार किया गया है।

इस्पात से बने इन शुभंकरों की एक आंख है और उसे कैमरा लेंस की तरह दर्शाया गया है। इन्हें सुंदर आकार देकर आकर्षक रंगों से सजाया गया है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यह नाम मच वेनलॉक इलाके के स्ट्रापशायर शहर के नाम पर रखा गया है। यह स्थान आधुनिक ओलंपिक खेलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था। 19वीं शताब्दी में यहां वेनलॉक खेलों का आयोजन किया गया था।

'मैंडविल' नाम बकिंघमशायर के स्टॉक मैंडविल अस्पताल के नाम पर रखा गया है। 1940 में डा. लुडविग गटमेन ने इस अस्पताल में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए एक इकाई स्थापित की थी।

लंदन ओलंपिक के आयोजकों को भरोसा है कि 'वेनलॉक एंड मैंडविल' के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा और बच्चे अपने देश में होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आगे आएंगे।

पैरालम्पिक खेलों खेलों का आयोजन ओलम्पिक के ठीक बाद होता है। इसमें मुख्य रूप से पूर्ण तथा आंशिक रूप से विकलांग खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पैरालम्पिक में आमतौर पर वे सभी स्पर्धाएं नहीं आयोजित होतीं, जो मुख्य ओलम्पिक में होती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+