बोपन्ना-कुरैशी सेमीफाइनल में, भूपति-मिर्नी हारे
भारतीय डेविस कप टीम के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी हालांकि युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।
भूपति ने मिर्नी के साथ खेलते हुए पहले दौर में आस्ट्रेलिया के जार्डन केर और ब्रिटेन के रॉस हचिंग्स को 6-1, 7-5 से पराजित किया था लेकिन क्वार्टर फाइनल में उन्हें इटली के आंद्रेस सेप्पी और पोर्टिटो स्टारेस के हाथों 3-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी।
दूसरी ओर, बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने जर्मनी के साइमन ग्रुएल और हॉलैंड के रोजर वासेन की जोड़ी को अपने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 6-7, 10-4 से पराजित किया था।
इसके बाद इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के कोलिन फ्लेमिंग और केन स्कुपेस्की की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया। अगले दौर में बोपन्ना और कुरैशी चेक गणराज्य के फ्रीडल लेयोस और सर्बिया के डसान वेमिक की जोड़ी से भिड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications