आयोजनकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि बच्चों व युवाओं में लंदन ओलम्पिक का यह शुभंकर बहुत लोकप्रिय होगा।
इस शुभंकर को बोल्टोन के एक कारखाने में इस्पात की दो बूंदों से बनाया गया है। इसमें एक ही आंख है, जो कैमरे के लैंस की जैसी दिखती है।
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक वेनलॉक नाम वेनलॉक शहर के नाम पर रखा गया है, जहां 19 वीं शताब्दी में वेनलॉक खेलों का आयोजन किया गया था। आधुनिक ओलम्पिक खलों के लिए यह आयोजन एक बड़ा प्रेरणास्रोत बना था।
इसके मुताबिक मांडेविल्ले नाम बकिंघमशायर के स्टॉक मांडेविल्ले अस्पताल के नाम पर रखा गया है। 1940 में डा. लुडविग गटमेन ने इस अस्पताल में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए एक इकाई स्थापित की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।