For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मैच फिक्सिंग के आरोप साबित करना मुश्किल : क्लार्क

By Super

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "सिडनी टेस्ट मैच में हमें शानदार जीत मिली थी। हम उस मैच में आक्रामक होकर खेले थे और यही कारण है कि हमें जीत मिली थी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम प्रबंधन द्वारा फिक्सिंग से जुड़े आरोप निराधार साबित होते हैं। वैसे भी इस तरह के आरोपों को साबित कर पाना बेहद मुश्किल है।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात के सबूत दिए गए हैं कि इस वर्ष की शुरुआत में खेला गया सिडनी टेस्ट और एक ट्वेंटी-20 मैच संभवत: 'फिक्स' था। उस मैच में रिकी पोंटिंग की टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

यही कारण है कि इस टेस्ट मैच पर सटोरियों की नजर होने की आशंका जताई जा रही है। वैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने मैच फिक्सिंग के आरोपों के बारे में कुछ नहीं सुना है। बकौल प्रवक्ता, "उस मैच को लेकर हमारा नजरिया हमेशा से यही रहा है कि हमने उसमें अपने प्रयासों के बूते जीत हासिल की थी।"

एक पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ने समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें इस मैच के फिक्स होने की आशंका है लेकिन जैसा कि पहले भी होता रहा है, इस आशंका को साबित कर पाना लगभग नामुमकिन है। सिडनी टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी के बाद लगभग 200 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। उस मैच को लेकर सट्टेबाजों में जबरदस्त उत्साह था और इसी का नतीजा हुआ कि 175 रनों के मामूली से दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 36 रनों से हार गई।

यह तब हुआ जब उसने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। उसके नौ बल्लेबाज 89 रनों पर पेवेलियन लौट गए थे। उस मैच में पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल की हरकतों पर सबके कान खड़े हुए। कामरान ने उस मैच की तीसरी पारी में चार कैच छोड़े थे। उन्होंने शेन वॉटसन का कैच उस समय छोड़ा था जब वह 49 रन पर खेल रहे थे। वॉटसन 97 रन बनाकर आउट हुए थे।

सबसे खास बात यह है कि कामरान ने माइकल हसी के तीन कैच उस समय टपकाए जब वह ठीक से जम नहीं पाए थे। हसी ने उस मैच में 134 रन बनाए। उन्होंने पीटर सिडल के साथ 123 रन जोड़े थे। पाकिस्तानी टीम के पूर्व कोच और प्रबंधक आकिब जावेद ने पीसीबी की जांच समिति को बताया कि उस मैच पर सट्टेबाजों की नजर होने का संदेह है।

इस संबंध में उन्होंने जो सबूत वीडियो के तौर पर दिए थे, वे पाकिस्तानी मीडिया को लीक कर दिए। आकिब ने समिति से कहा कि वह रन आउट को लेकर संदेह कर रहे हैं क्योंकि इस मामले में मैच फिक्सिंग की किसी घटना को साबित कर पाना असंभव है। आकिब ने यह भी कहा कि वह 100 फीसदी गारंटी के साथ यह नहीं कह सकते कि मैच फिक्सिंग वाकई हुई थी लेकिन उन्हें इसका पूरा संदेह है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+